भविष्य हमारा है। चलिए शुरू करते हैं!

हम एक स्वतंत्र रूप से लिस्टिड कंपनी के रूप में एक साहसिक नए अध्याय में कदम रख रहे हैं।

और इस पल को यादगार बनाने के लिए, हम सभी को €300 मूल्य के शेयर प्रदान कर रहे हैं!

इसे Celebration Award कहा जाता है, और यह उस रोमांचक भविष्य में आपकी हिस्सेदारी है जिसे हम मिलकर बनाएंगे।

आपका Celebration Award फरवरी 2026 में आ रहा है और हम जल्द ही इस पेज को अधिक जानकारी के साथ अपडेट करेंगे।

Celebration Award की संक्षिप्त जानकारी के लिए 2-मिनट का वीडियो।

Celebration Award है

icon of people

साझा किया गया

जैसे ही हम इस नए अध्याय की शुरुआत करते हैं, सभी सहकर्मियों को €300 मूल्य के शेयर प्राप्त होंगे। यह आभार व्यक्त करने का हमारा तरीका है उन सभी चीज़ों के लिए जो आपने संभव बनाई हैं, और उस भविष्य में आपकी हिस्सेदारी है जिसे हम साझा करेंगे।

icon of a person cheering

वाकई शानदार

द मैग्नम आइस क्रीम कंपनी (The Magnum Ice Cream Company) में अपने शेयर के मालिक बनें। एक शेयरधारक के रूप में, जब डिविडेंड दिए जाते हैं तो उनका लाभ उठाएं और हमारे भविष्य को आकार देने में भूमिका निभाएं।

समयरेखा

आपको अपना Celebration Award दिसंबर 2025 में प्राप्त होगा जब हम एक स्वतंत्र रूप से लिस्टिड कंपनी बनेंगे। फिर आपके शेयर 12 महीनों तक सुरक्षित रूप से रखे जाएंगे जैसे-जैसे हम मिलकर इस अगले चरण में कदम रखेंगे और उसके बाद, वे पूरी तरह से आपके होंगे!

हमें सब कुछ सेट अप करने के लिए बस थोड़ा समय चाहिए, जिसका मतलब है कि आप अपने Celebration Award शेयर्स को फरवरी 2026 से देख पाएंगे।

cone icon

दिसंबर 2025

अपना Celebration Award प्राप्त करें

यह हमारा पल है! हम एक स्वतंत्र रूप से लिस्टिड कंपनी बनते हैं और आपको €300 मूल्य के शेयर प्राप्त होते हैं – आपका Celebration Award।

cone icon

फरवरी 2026 से

अपने Celebration Award शेयर्स देखें

आप एक EquatePlus अकाउंट सेट अप करके, अपने Celebration Award शेयर्स को फरवरी 2026 से देख पाएंगे।

cone icon

दिसंबर 2026

आपके Celebration Award शेयर्स आपके हो जाते हैं

एक शेयरधारक बनें और द मैग्नम आइस क्रीम कंपनी (The Magnum Ice Cream Company) में अपने शेयर के मालिक बनें!

शेयरधारक बनने के लाभ

द मैग्नम आइस क्रीम कंपनी (The Magnum Ice Cream Company) के एक हिस्से का मालिक बनने का मतलब हमारे साझा भविष्य में अपनी खुद की भागीदारी रखना है। एक बार जब आपके Celebration Award शेयर्स आपके हो जाते हैं, तो आप यह कर सकते हैं:

  • हमारी सफलता में भागीदार बनें:
    अगर हमारा प्रदर्शन अच्छा रहता है और हमारी शेयर कीमत बढ़ती है, तो आपके शेयर्स का मूल्य भी बढ़ेगा।
  • डिविडेंड प्राप्त करें:
    जब भी डिविडेंड दिए जाते हैं, आपको इनका हिस्सा मिलेगा।
  • चुनें कि अपने शेयर्स के साथ क्या करना है:
    उन्हें रखें या बेचें – यह पूरी तरह से आप पर निर्भर है।

हम समझते हैं कि शेयर का मालिक होना सभी के लिए नहीं है। यदि आप अपना Celebration Award प्राप्त नहीं करना चाहते हैं तो आप अपने EquatePlus अकाउंट के जरिए ऑप्ट-आउट कर पाएंगे।

अधिक विवरण के लिए 'आपका अकाउंट' सेक्शन देखें।

Cornetto icecream

आपके प्रश्नों के उत्तर

The Magnum Ice Cream Company (TMICC) के सभी कर्मचारी, जो हमारी एक स्वतंत्र रूप से लिस्टिड कंपनी बनने वाले दिन पात्र होंगे, उन्हें €300 मूल्य के शेयर* दिए जाएंगे।

हम इस शेयर वितरण को Celebration Award कह रहे हैं।

आपको अपने Celebration Award के शेयर दिसंबर 2025 में मिल जाएंगे। ये तुरंत आपके नहीं हो जाएंगे - उन्हें 12 महीने के लिए होल्ड करके रखा जाएगा, जिसे होल्डिंग (या वेस्टिंग) अवधि कहा जाता है। इस दौरान, शेयर आपके लिए अलग रखे जाते हैं।

दिसंबर 2026 में 12 महीने की होल्डिंग अवधि समाप्त होने के बाद और बशर्ते आप उस समय भी TMICC में काम कर रहे हों, आपके Celebration Award शेयर पूरी तरह से आपके हो जाते हैं और आप आधिकारिक रूप से TMICC शेयरधारक बन जाएंगे। इसका मतलब है कि आप:

हमारी सफलता में भागीदार बनेंगे: अगर हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा और हमारे शेयर की कीमत बढ़ती है, तो आपके शेयर्स का मूल्य भी बढ़ेगा। कृपया याद रखें कि शेयर्स की कीमत नीचे भी जा सकती है और ऊपर भी।

डिविडेंड प्राप्त करें: जब भी शेयरधारकों को डिविडेंड दिया जाएगा, आपको भी अपना हिस्सा मिलेगा।

चुनें कि अपने शेयर्स के साथ क्या करना है: उन्हें रखें या बेचें - यह पूरी तरह से आप पर निर्भर है।

*यदि आप ऐसे क्षेत्राधिकार में काम करते हैं, जो दिसंबर 2025 के बाद TMICC में स्थानांतरित हो रहा है, तो आपको आपका Celebration Award स्थानांतरण पूरा पर मिलेगा।

हम स्वतंत्र रूप से लिस्टिड कंपनी के रूप में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं और Celebration Award उस पल का गवाह बनने वाले प्रत्येक सहयोगी को धन्यवाद कहने का हमारा तरीका है।

दिसंबर 2026 में 12 महीने की होल्डिंग अवधि समाप्त होने और शेयर आपके नाम होने के बाद आप आधिकारिक तौर पर TMICC के शेयरधारक बन जाएंगे, हमारे भविष्य में आपकी हिस्सेदारी होगी, जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे आप हमारी सफलता में साझेदारी प्राप्त करेंगे।

यह वो क्षण है, जब हम सभी को अपनी अब तक की यात्रा पर गर्व महसूस करना चाहिए और आने वाले समय में हम जो कुछ भी करेंगे उसके लिए उत्साहित होना चाहिए।

Celebration Award की देखरेख हमारी रिवॉर्ड टीम कर रही है और इसे हमारे शेयर प्लान व्यवस्थापक Computershare द्वारा संभाला जा रहा है।

Computershare आपको EquatePlus प्रदान करता है, आपका सुरक्षित ऑनलाइन खाता, जहां आप अपने शेयर देख सकते हैं, उनकी वैल्यू ट्रैक कर सकते हैं और उन्हें प्रबंधित कर सकते हैं - बस एक बार दिसंबर 2026 में वे आपको मिल जाएं। आपको अपना ऑनलाइन EquatePlus खाता सेट-अप करने के बारे में जनवरी 2026 में अधिक जानकारी प्राप्त होगी।

आपके Celebration Award शेयर्स का मूल्य उस तिथि को €300 (या कुछ प्रतिभागियों के लिए अमेरिकी डॉलर या ब्रिटिश पाउंड के बराबर) होगा, जब वे आपको दिए जाएंगे। इसके बाद, समय के साथ हमारे शेयर की कीमत के आधार पर उनकी वैल्यू ऊपर या नीचे जा सकती है। शेयर कीमत में उतार-चढ़ाव किसी भी सार्वजनिक रूप से लिस्टिड कंपनी के लिए सामान्य है।

आप किसी भी समय अपने EquatePlus खाते के जरिए हमारे शेयर की नवीनतम कीमत देख सकते हैं।

अन्य सार्वजनिक रूप से लिस्टिड कंपनियों की तरह, हमारे शेयर की कीमत हमारे शेयर्स के मौजूदा बाजार मूल्य को दर्शाती हैं।

हमारे शेयर की कीमत का कम या ज्यादा होना एकदम सामान्य है, कभी हर दिन थोड़ा, कभी-कभी समय के साथ ज़्यादा। यह सामान्य है और इस बात पर निर्भर करता है कि हम कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, हमारे आस-पास के बाजार और अर्थव्यवस्था में क्या हो रहा है।

नकद भुगतान के बजाए, हम आपको €300 मूल्य के शेयर दे रहे हैं - इस नए अध्याय में हम साथ मिलकर जो हासिल करेंगे, उसमें यह एक वास्तविक और रोमांचक हिस्सा है। लेकिन, कुछ देशों में, स्थानीय कानून या अनुपालन संबंधी नियम हमें शेयर देने से रोक सकते हैं। यदि आप ऐसी किसी जगह पर रहते हैं, तो भी आपको उसी मूल्य का पुरस्कार मिलेगा। 12 महीने के होल्डिंग अवधि के बाद, आपको उस समय शेयर्स की कीमत के बराबर नकद राशि मिलेगी।

हमारे शेयर प्लान नियमों के तहत, आपके Celebration Award शेयर दिसंबर 2026 में आपको दिए जाने से पहले 12 महीने तक होल्ड किए जाते हैं। इसे होल्डिंग (या वेस्टिंग) अवधि सशर्त अवॉर्ड कहा जाता है।

अपने पूरे शेयर पाने के लिए, आपको अपने शेयर होल्ड पर होने तक हमारे साथ काम करते रहना होगा: यानी, Celebration Award प्राप्त करने की तिथि से 12 महीने।

12 महीने की होल्डिंग अवधि के बाद, आपके शेयर आधिकारिक रूप से आपके हो जाएंगे, आप चाहें तो उन्हें रख सकते हैं या बेच सकते हैं और आप आधिकारिक रूप से TMICC में शेयरधारक बन जाएंगे।

शेयरधारक वह होता है जिसके पास किसी कंपनी का कम से कम एक शेयर हो। 12 महीने की होल्डिंग अवधि (अधिकांश लोगों के लिए दिसंबर 2026) के बाद जब आपके Celebration Award शेयर आपके हो जाते हैं, तो आप आधिकारिक रूप से TMICC में शेयरधारक बन जाएंगे।

एक शेयरधारक के रूप में, हमारी कंपनी में आपकी हिस्सेदारी होगी। इसका मतलब है कि आप हमारी सफलता में भागीदार होंगे, दिए जाने वाले किसी भी डिविडेंड का लाभ उठाएंगे, और सभी शेयरधारकों की तरह, समय के साथ अपने शेयर की वैल्यू में उतार-चढ़ाव का अनुभव करेंगे। आपको हमारी विकास यात्रा में व्यक्तिगत दिलचस्पी होगी और हमारे भविष्य को आकार देने में आप भूमिका निभाएंगे।

TMICC के एक हिस्से का मालिक बनने का मतलब हमारे साझा भविष्य में अपनी खुद की भागीदारी रखना है। शेयरधारक बनने के कई मज़ेदार लाभ हैं:

हमारी सफलता में भागीदार बनें: अगर हमारा प्रदर्शन अच्छा रहता है और हमारे शेयर की कीमत बढ़ती है, तो आपके शेयर्स का मूल्य भी बढ़ेगा।

डिविडेंड प्राप्त करें: जब भी शेयरधारकों को डिविडेंड दिया जाएगा, आपको भी अपना हिस्सा मिलेगा।

चुनें कि अपने शेयर्स के साथ क्या करना है: उन्हें रखें या बेचें - यह पूरी तरह से आप पर निर्भर है।

याद रखें: शेयर की कीमतें ऊपर या नीचे जा सकती हैं, इसलिए समय के साथ आपके शेयर्स की वैल्यू बदल सकती है।

हम एक सार्वजनिक रूप से लिस्टिड कंपनी हैं, जिसका मतलब है कि हमारी कुल वैल्यू शेयर्स में बंटी हुई है। जब आप शेयर्स के मालिक बनते हैं, तो आप कंपनी के एक हिस्से के मालिक होते हैं और साथ मिलकर हम जो भी सफलता हासिल करते हैं, उसमें आपका भी हिस्सा होता है।

आपके Celebration Award शेयर्स की वैल्यू समय के साथ ऊपर या नीचे जा सकती है। यह सामान्य है और इस बात पर निर्भर करता है कि हम कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, हमारे आस-पास के बाजार और अर्थव्यवस्था में क्या हो रहा है।

कुछ प्रमुख कारक जो हमारे शेयर की कीमत पर असर डाल सकते हैं, उनमें निम्न शामिल हैं:

  • हम कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं और भविष्य में वृद्धि की क्या संभावना है
  • जिन उद्योगों में हम मौजूद हैं, वहां क्या हो रहा है
  • वैश्विक बाजारों के रुझान और निवेशकों का विश्वास
  • वैश्विक अर्थव्यवस्था।

शेयर की कीमतें अपने आप कम या ज्यादा होती हैं, कभी हर दिन थोड़ी, कभी-कभी समय के साथ ज़्यादा।

डिविडेंड हमारे लाभ का एक हिस्सा है, जो समय-समय पर शेयरधारकों को दिया जा सकता है।

TMICC ने घोषणा की है कि वह वित्तवर्ष 2026 के लिए अपने पहले डिविडेंड का भुगतान 2027 में कर सकती है, हालांकि, निर्णय बोर्ड की मंजूरी के अधीन है। यदि आप शेयर बेचने के बजाए उन्हें अपने पास रखते हैं, तो आपको यह डिविडेंड मिलेगा, इसके साथ ही जब तक आप अपने शेयर अपने पास रखेंगे, भविष्य में मिलने वाले डिविडेंड के पात्र बने रहेंगे।

आपको मिलने वाले किसी भी डिविडेंड और शेयर खरीदने के लिए पुन: निवेश किया जाएगा, जो अपने आप आपके EquatePlus खाते में दिखाई देगा।

Celebration Award उन सभी सहकर्मियों के लिए है जो नीचे दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं:

यदि हमारे स्वतंत्र रूप से लिस्टिड कंपनी बनने (कुछ बाज़ारों में अलग समय लागू हो सकता है) तक आप TMICC कर्मचारी हैं।

यदि आप शेयर दिए जाने की तिथि पर कंपनी के कर्मचारी हैं और उसके 12 महीने बाद तक कंपनी के साथ जुड़े रहे हैं।

बाहरी ठेकेदार, कंसल्टेंट, एजेंसी कर्मचारी और इंटर्न Celebration Award प्राप्त करने के पात्र नहीं हैं।

हाँ, सभी पात्र सहकर्मियों - चाहे फुल-टाइम या पार्ट-टाइम, को €300 मूल्य के शेयर प्राप्त होंगे (या कुछ स्थानों पर उनके बराबर नकद राशि)।

हां, यदि आप पितृत्व अवकाश (पैरेंटल लीव), बीमारी के लिए छुट्टी या किसी अन्य मंज़ूर लंबी छुट्टी पर हैं, तो भी आपको Celebration Award मिलेगा, हालांकि यह इस पर निर्भर करेगा कि आप शेयर दिए जाने की तिथि पर कंपनी के कर्मचारी हैं या नहीं और होल्डिंग अवधि (अधिकांश लोगों के लिए दिसंबर 2026) समाप्त होने तक यदि आप हमारे साथ जुड़े रहते हैं, तो शेयर आपके हो जाएंगे।

Celebration Award हमारे लिए इस नए अध्याय को साथ मिलकर मनाने का एक तरीका है, लेकिन हम समझते हैं कि शेयर रखना हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता। इस अवॉर्ड को स्वीकारने की कोई बाध्यता नहीं है; यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है।

यदि आप अवॉर्ड के तौर पर शेयर नहीं चाहते, तो आप अपने EquatePlus खाते के जरिए इससे बाहर निकल सकते हैं - यह Computershare द्वारा प्रबंधित एक सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है।

यदि आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि अवॉर्ड स्वीकारना है या इससे बाहर निकलना है, तो इस हब पर मौजूद अन्य संसधानों को पढ़ें, जो आपको सूचित निर्णय लेने में मदद के लिए तैयार किए गए हैं। आप पेशेवर वित्तीय या टैक्स सलाहकार से भी बात कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि यदि आप Celebration Award से बाहर निकलने का फैसला लेते हैं, तो आपको कोई वैकल्पिक लाभ नहीं मिलेगा।

यदि आप हमारे एक लिस्टिड कंपनी बनने की तिथि तक TMICC के कर्मचारी हैं, तो आपको Celebration Award मिलेगा। यदि आप उस तिथि के बाद हमारे साथ काम शुरू करते हैं, तो दुर्भाग्यवश आप पात्र नहीं होंगे।

*यदि आप ऐसे क्षेत्राधिकार में काम करते हैं, जो दिसंबर 2025 के बाद TMICC में स्थानांतरित हो रहा है, तो आपको आपका Celebration Award स्थानांतरण पूरा होने के बाद मिलेगा।

हां, यदि आप इन्साइडर हैं या TMICC की रिस्ट्रिक्टिड लिस्ट में हैं, तो भी आप Celebration Award प्राप्त करने के पात्र हैं।

हालांकि, हमारी रिस्ट्रिक्टिड लिस्ट में शामिल लोगों के लिए कुछ ज़रूरी नियम हैं। चूंकि आपके पास ऐसी गोपनीय जानकारी तक पहुंच हो सकती है, जो अभी सार्वजनिक नहीं है, इसलिए जब तक वह जानकारी आपके पास है, आप शेयर खरीद या बेच नहीं सकते।

इसका मतलब है कि आप अपने Celebration Award शेयर प्राप्त तो कर सकते हैं, लेकिन यदि ट्रेडिंग प्रतिबंध लागू हैं, तो उन्हें बेच नहीं सकेंगे। यदि ऐसा कोई प्रतिबंध आपको प्रभावित करता है, तो आपको सूचित किया जाएगा।

आपको अपना Celebration Award पाने के लिए कुछ करने की ज़रूरत नहीं है, यह दिसंबर 2025 में आपको अपने आप मिल जाएगा।

आपको EquatePlus से एक आमंत्रण ईमेल मिलेगा, यह एक सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल हम Celebration Award को प्रबंधित करने के लिए कर रहे हैं।

यह ईमेल अपने खाते को सक्रिय करने और उसमें लॉग इन करने के बारे में आपका मार्गदर्शन करेगा।

जब आपका Celebration Award लाइव और देखने के लिए तैयार होगा, तो हम आपको सूचित करेंगे।

यदि आपके पास कंपनी का ईमेल पता नहीं है, तो कृपया प्रश्न 4.2 देखें: 'यदि मेरे पास कंपनी का ईमेल पता नहीं है, तो मुझे Celebration Award कैसे मिलेगा?'

यदि आपके पास TMICC का ईमेल पता नहीं है, तो आपकी स्थानीय HR टीम आपको बताएगी कि EquatePlus से आमंत्रण ईमेल प्राप्त करने के लिए आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी कैसे प्रदान करनी है। EquatePlus एक सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग हम Celebration Award को प्रबंधित करने के लिए कर रहे हैं।

यदि आप पहले से यूनिलीवर शेयर प्लान को प्रबंधित करने के लिए EquatePlus इस्तेमाल करते हैं, तो आप Celebration Award के लिए भी उसी प्लेटफॉर्म का उपयोग करेंगे।

हालांकि, आपका Celebration Award और TMICC के अन्य शेयर अवॉर्ड, जिनके लिए आप पात्र हैं, एक अलग खाते में रखे जाएंगे। परिणामस्वरूप, आपको EquatePlus से नया लॉगइन विवरण और एक आमंत्रण ईमेल मिलेगा, जिसमें इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में जानकारी होगी।

आप अभी भी अपने मूल खाते में मौजूदा यूनिलीवर शेयर्स देख पाएंगे।

आप अपने EquatePlus खाते के लाइव होने के बाद उसमें लॉग इन करके कभी भी अपने Celebration Award शेयर देख सकते हैं।

लॉग इन करने के बाद, आप:

  • देख सकते हैं कि आपके पास कितने शेयर हैं और उनकी अभी क्या वैल्यू है।
  • देखें कि आपके Celebration Award शेयर आपके कब होंगे (आमतौर पर दिसंबर 2026 में, आपके दिए जाने की तिथि से 12 महीने बाद)।
  • अपने व्यक्तिगत विवरण अपडेट करें।

आपके Celebration Award शेयर दिसंबर 2026 में (आपको दिए जाने की तिथि से 12 महीने बाद) आपके होने के बाद, आप उन्हें बेचने या अपने पास रखने का फैसला ले सकते हैं।

आप:

  • इन्हें रखें और TMICC शेयरहोल्डर बनें, उस भविष्य में अपना हिस्सा रखते हुए जिसे हम साथ मिलकर बना रहे हैं।
  • अपने EquatePlus खाते के जरिए इनमें से कुछ या सभी बेच सकते हैं।
  • हम दिसंबर 2026 में शेयर आपके नाम करने के तिथि करीब आने पर आपको उन्हें बेचने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी देंगे।

नहीं, आप EquatePlus खाते के जरिए केवल अपने TMICC अवॉर्ड को प्रबंधित कर सकते हैं। आप इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से TMICC या अन्य कंपनियों के शेयर नहीं खरीद सकते।

हम समझते हैं कि लोगों की परिस्थितियां बदल सकती हैं, आपके Celebration Award का क्या होगा, यह इस पर निर्भर करता है कि आप TMICC क्यों छोड़ रहे हैं।

यदि आप सेवानिवृत्ति, पद समाप्ति या स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते कंपनी छोड़ते हैं, तो आप आमतौर पर अपने Celebration Award शेयर रख सकते हैं, फिर भले ही आप 12-महीनों की होल्डिंग अवधि के दौरान कंपनी छोड़ें।

अधिकतर अन्य परिस्थितियों में, यदि आप इस 12-महीने की अवधि के दौरान कंपनी छोड़ते हैं, आपका अवॉर्ड वापस ले लिया जाएगा।

दिसंबर 2026 में 12-महीने की होल्डिंग अवधि पूरी होने के बाद, Celebration Award शेयर पूरी तरह से आपके हो जाते हैं, फिर भले ही आप TMICC के साथ काम करते रहें या कहीं और चले जाएं।

यदि आप शेयर्स के पूरी तरह आपके होने के बाद कंपनी छोड़ते हैं, तो वे आपके EquatePlus खाते में रहेंगे और आप उन्हें अपने पास रख सकते हैं, बेच या किसी को ट्रांसफर कर सकते हैं।

कंपनी छोड़ने से पहले, कृपया EquatePlus में अपना व्यक्तिगत ईमेल पता अपडेट करना सुनिश्चित करें, ताकि आपको अपने शेयर से जुड़ी किसी जानकारी के बारे में सूचित किया जा सके।

हां, Celebration Award से मिलने वाले शेयर (या अगर आप ऐसे देश में हैं रहते हैं, आपको शेयर नहीं दिए जा सकते तो नकद विकल्प) पर आमतौर पर इनकम टैक्स (और कुछ देशों में सोशल सिक्योरिटी टैक्स) लगता है।

हर देश के शेयर पर टैक्स के संबंध में अपने नियम होते हैं, जिसका मतलब है कि कितना टैक्स देना है, कैसे और कब देना है, यह हर जगह अलग-अलग होगा।

अधिकांश देशों में, हमें कानूनी तौर पर आपके Celebration Award शेयर्स की वैल्यू स्थानीय टैक्स अधिकारियों को बतानी होती है और फिर किसी भी देय टैक्स का भुगतान करने के लिए आपको दिए जाने वाले शेयर्स की संख्या कम करनी पड़ती है। यह प्रक्रिया तब होती है जब दिसंबर 2026 में शेयर आपके नाम हो जाते हैं, यानी आपको दिए जाने की तिथि के 12 महीने बाद।

इसलिए, टैक्स भुगतान के बाद आपको अपने EquatePlus खाते में कम शेयर दिखाई दे सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको पहले से किसी राशि का भुगतान नहीं करना और बाकी के शेयर आपके हो जाते हैं, जिन्हें आप रख सकते हैं या बेच सकते हैं।

कई देशों में शेयर्स की रिपोर्टिंग के अपने नियम होते हैं, विशेषकर उन शेयर्स के लिए जो किसी विदेशी संगठन में या देश के बाहर रखे गए हों।

देश अनुसार नियमों की विस्तृत जानकारी के लिए, शेयर प्लान हब के 'संसाधन' अनुभाग में अपने कंट्री टैक्स नोट्स देखें।

जब आपके Celebration Award शेयर आपके नाम हो जाते हैं, तो आप उन्हें अपनी इच्छा से कभी भी रख या बेच सकते हैं।

यदि आपके शेयर्स का मूल्य, उनके आपके नाम पर होने से लेकर, उन्हें बेचने की तिथि के बीच में बढ़ गया है, तो कुछ देशों में आपको उस मूल्य वृद्धि पर कैपिटल गेन टैक्स (या स्थानीय टैक्स) देना पड़ सकता है।

शेयर आपके नाम होने के बाद आप उनका मूल्य अपने EquatePlus खाते में देख सकेंगे, उनकी बिक्री के समय भी आप उनका मूल्य देख पाएंगे।

आपके देश में कैपिटल गेन टैक्स कैसे काम करता है, इसकी अधिक जानकारी के लिए शेयर प्लान हब के 'संसाधन' अनुभाग में अपने कंट्री टैक्स नोट्स देखें।

टैक्स मुश्किल और व्यक्तिगत मुद्दा है। यदि इस टैक्स अनुभाग में सभी उत्तर देखने और शेयर प्लान हब के 'संसाधन' अनुभाग में अपने कंट्री टैक्स नोट्स पढ़ने के बाद भी आपका टैक्स से जुड़ा कोई प्रश्न है, तो हम आपको सलाह देते हैं कि आप किसी योग्य वित्तीय और/या टैक्स सलाहकार से संपर्क करें।

अतिरिक्त सहायता के लिए, आप:

  • शेयर प्लान हब पर जाएं: अतिरिक्त संसाधन और देश के हिसाब से टैक्स की जानकारी के लिए।
  • Computershare: अपने EquatePlus खाते से जुड़े प्रश्नों के लिए (आमंत्रण मिलने के बाद)।
  • आपका स्थानीय HR संपर्क: Celebration Award के बारे में किसी भी और प्रश्न के लिए।

हम जानते हैं कि शेयर से जुड़ी भाषा कभी-कभी तकनीकी लग सकती है। यह शब्दावली उन शब्दों, जिन्हें आप पढ़ेंगे, साथ ही उनका मतलब भी समझाती है।

Celebration Award

TMICC के सभी पात्र कर्मचारियों के लिए €300 मूल्य के शेयर का एक-बार मिलने वाला अवॉर्ड।

कैपिटल गेन टैक्स (CGT)

यह एक ऐसा टैक्स है, जो तब लागू होता जब आप अपने शेयर उस कीमत से अधिक पर बेचते हैं, जो शेयर आपके नाम होने की तिथि पर थी। टैक्स नियम एवं दरें देश के हिसाब से अलग-अलग होती हैं।

Computershare

हमारे द्वारा नियुक्त शेयर प्लान व्यवस्थापक। यह आपके Celebration Award को प्रबंधित करता और EquatePlus प्लेटफॉर्म को चलाता है, जहां आप अपने शेयर्स को देख, ट्रैक और प्रबंधित कर सकते हैं।

सशर्त अवॉर्ड

शेयर्स का वह अवॉर्ड जो आपको अभी दिया जाता है, लेकिन एक निर्धारित समयावधि और कुछ शर्तें पूरी होने के बाद ही पूरी तरह से आपका होता है। Celebration Award के लिए, आपके शेयर 12 महीने बाद आपके नाम हो जाते हैं, बशर्ते आप उस अवधि के दौरान TMICC में कार्यरत रहें।

डिविडेंड

हमारे मुनाफे का एक हिस्सा जो शेयरधारकों के साथ साझा किया जा सकता है।

EquatePlus

Computershare द्वारा प्रबंधित किया जाने वाला सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म। यह वह जगह है जहां आप अपने Celebration Award खाते को एक्सेस करके अपने शेयर देख सकते हैं, उनकी वैल्यू ट्रैक कर सकते हैं, अपना संपर्क विवरण अपडेट कर सकते हैं और शेयर आपके नाम होने के बाद उन्हें बेच या ट्रांसफर कर सकते हैं।

होल्डिंग अवधि (जिसे 'वेस्टिंग' अवधि भी कहा जाता है)

12- महीने की अवधि, जिसके दौरान आपके शेयर कुछ शर्तों के अधीन रहते हैं। इस अवधि के पूरा होने के बाद शेयर पूरी तरह से आपके हो जाते हैं और आप उन्हें अपने पास रख सकते हैं, बेच या ट्रांसफर कर सकते हैं।

शेयर

TMICC में स्वामित्व की इकाइयां। Celebration Award के साथ, आपके शेयर एक निर्धारित अवधि (आपको अवॉर्ड मिलने की तिथि से 12 महीने) के लिए रखे जाते हैं। इसके बाद वे आपके हो जाते हैं और आप आधिकारिक रूप से TMICC में शेयरधारक बन जाते हैं।

शेयरधारक

कोई भी व्यक्ति जिसके पास TMICC का कम से कम एक शेयर हो। एक शेयरधराक के तौर पर, आप हमारी सफलता में शामिल होते हैं और डिविडेंड प्राप्त करते हैं।

संसाधन

EquatePlus उपयोग गाइड (हिन्दी)

डाउनलोड करें

देश के टैक्स नोट्स (हिन्दी)

डाउनलोड करें

प्लान के नियम (हिन्दी)

डाउनलोड करें

अपना EquatePlus अकाउंट एक्सेस करें

EquatePlus वह जगह है जहां आप यह कर सकते हैं:

  • अपने Celebration Award को देखें और अपने शेयर्स के मूल्य पर न्जर रखें
  • अपने संपर्क विवरण को अपडेट रखें
  • एक बार जब आपके शेयर आपके हो जाते हैं तो किसी भी डिविडेंड भुगतान को देखें
  • एक बार जब वे आपके हो जाते हैं तो अपने शेयर्स को बेचें या ट्रांसफर करें
  • यदि आप भाग नहीं लेना चाहते हैं, तो अपना Celebration Award प्राप्त करने से ऑप्ट-आउट करें

सहायता

यदि आपके पास अपने EquatePlus अकाउंट के बारे में कोई प्रश्न है, जिसमें कैसे जुड़ना है, आप EquatePlus पर 'Help Section' देख सकते हैं, या EquatePlus Contact Centre से संपर्क कर सकते हैं। वे कई भाषाओं में सहायता प्रदान करते हैं।

icon of a speech bubble

अस्वीकरण

द मैग्नम आइस क्रीम कंपनी (The Magnum Ice Cream Company) के शेयर प्लान्स में भाग लेना किसी भी प्रदर्शन की गारंटी नहीं है, और आपके निवेश का मूल्य कम हो सकता है। नियम और शर्तें लागू होती हैं।

  1. यह वेबसाइट जानकारी प्रदान करने के लिए है सलाह देने के लिए नहीं। TMICC का कोई भी सदस्य या उनके किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, एजेंट या प्रतिनिधि आपको इन शेयर प्लान्स के संबंध में निवेश, टैक्स या अन्य सलाह नहीं दे रहे हैं।
  2. TMICC शेयर प्लान्स में भागीदारी एक व्यक्तिगत निर्णय है जिसका आपके रोजगार संबंध पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  3. TMICC शेयर्स का मूल्य नीचे भी जा सकता है और ऊपर भी।
  4. यदि आपको अपनी परिस्थितियों के लिए विशिष्ट अनुकूलित सलाह की आवश्यकता है तो आप स्वतंत्र, पेशेवर वित्तीय और/या टैक्स सलाह ले सकते हैं।
  5. इस वेबसाइट पर और TMICC शेयर प्लान्स के संबंध में अन्य संचार में प्रदान की गई जानकारी अच्छी नीयत से दी गई है। यदि यह किसी आधिकारिक दस्तावेज़ या लागू कानून का विरोध करती है, तो वे मान्य होंगे।

यह अवॉर्ड दस्तावेज़ भारत में वर्तमान में लागू किसी भी कानून के तहत किसी भी निगमित संस्था की प्रतिभूतियों की सदस्यता या खरीद के लिए जनता से प्रस्ताव आमंत्रित नहीं करता है। यह वेबसाइट भारत में वर्तमान में लागू कानूनों के तहत औपचारिक कानूनी दस्तावेज़ नहीं है। The Magnum Ice Cream Company ("कंपनी") आपको किसी भी योजना से संबंधित दस्तावेज़ प्रदान करके किसी भी निगमित संस्था की प्रतिभूतियों की सदस्यता या खरीद के लिए विपणन, प्रचार, या प्रस्ताव आमंत्रित करने का इरादा नहीं रखती है।

किसी भी योजना से संबंधित दस्तावेज़ों में दी गई जानकारी केवल रिकॉर्ड के लिए है। कोई भी व्यक्ति जो किसी निगमित संस्था की प्रतिभूतियों की सदस्यता लेता है या खरीदता है, उसे कोई भी निवेश करने से पहले अपने स्वयं के निवेश सलाहकारों से परामर्श करना चाहिए। कंपनी किसी भी व्यक्ति द्वारा किए गए ऐसे किसी भी निवेश निर्णय के लिए उत्तरदायी या जिम्मेदार नहीं होगी।